मुनस्यारी में सफाई अभियान चलाते मुनस्यारी ब्वॉयज फुटबॉल क्लब के युवा
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी ब्वॉयज फुटबॉल क्लब ने पर्यटननगरी की सफाई का संकल्प लिया है। इसके तहत क्लब प्रत्येक रविवार को क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चला लोगों को भी जागरूक कर रहा है।
क्लब से जुड़े युवा प्रत्येक रविवार को सुबह सात बजे से यह अभियान चलाया है। युवाओं ने इस मुहिम में स्थानीय लोगों को भी जोड़ा है। क्लब के संरक्षक हिमांशु धर्मशक्तू के नेतृत्व में यह क्लब खेलों में स्थानीय युवाओं को खेल के गुर सिखाने के साथ ही आपदा के दौरान आपदा प्रभावित परिवारों को मदद पहुंचाने का भी काम कर रहा है।
मुनस्यारी अप्रवासियों के संगठन दिगड़ी समेत पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती, पूर्व सीडीओ श्याम सुंदर पांगती समेत ने क्लब के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि वह भी इस अभियान में हरसंभव मदद करेंगे।
मलबे से पटे स्कूलों में की सफाई
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। क्लब के युवाओं ने आपदा के दौरान मलबे से पटे विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और मुनस्यारी पब्लिक स्कूल की संपूर्ण सफाई कर मिसाल पेश की। वहीं युवाओं का कहना है कि मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाया जाए। कहा कि मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाएंगे।