फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, बस खाई में गिरी; नौ यात्रियों की मौत और 29 घायल

Wed, 20 Mar 2024 01:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

नेपाल में एक बस खाई में गिर गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
नेपाल के निसीखोला के पास काठमांडू जा रही दुर्घटनाग्रस्त बस। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के बागलुंग रूकुम से काठमांडू जा रही बस सोमवार की रात को निसीखोला गांव पालिका 6 जाउलेपानी में दुर्घटनाग्रस्त होकर 300 मीटर नीचे खाई में गिर गई। दर्दनाक हादसे में नौ यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 26 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जिला प्रहरी कार्यालय बागलुंग के प्रहरी प्रवक्ता मदन केसी ने बताया कि काठमांडू जा रही बस (01- 006 ख 3879) के 21 घायल यात्रियों को धौलागिरि अस्पताल बागलुंग और पांच घायलों को मणिपाल अस्पताल पोखरा पहुंचाया गया है। घायल कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: रुद्रपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी नामांकन प्रक्रिया, तैयारी पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात में हुए भीषण बस दुर्घटना में अंधेरा होने के कारण घायलों को खाई से निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस के दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें