विश्व भारती पब्लिक स्कूल वड्डा की वार्षिक अंदर सदनी खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। भूपेंद्र और अनिशा सर्वश्रेष्ठ धावक घोषित किए गए। खुराना सदन को ऑलओवर चैंपियनशिप का खिताब दिया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मार्चपास्ट से किया गया। 50 मीटर की सब जूनियर वर्ग की दौड़ ध्रुव सिनाल ने जीती। बालिका वर्ग में तनिषा पहले स्थान पर रही। जूनियर वर्ग की 100 मीटर रेस राहुल और स्नेहा ने जीती। 200 मीटर जूनियर में गौरव, रिचा अव्वल रहे। जूनियर 400 मीटर दौड़ में श्रेष्ठ गोबाड़ी, गीता पहले स्थान पर रहे। सीनियर की 100 मीटर रेस भूपेंद्र भंडारी, अनिशा इगराल ने जीती। 200 मीटर और 400 मीटर सीनियर दौड़ भी भूपेंद्र भंडारी, अनिशा के नाम रही। लंबी कूद जूनियर मोहित लोहिया, गीता, ऊंची कूद जूनियर उत्कर्ष गोबाड़ी, स्नेहा ने जीती।
गोला क्षेपण सीनियर में भूपेंद्र भंडारी, निकिता, लंबी कूद जूनियर में रजत चंद, अनिशा इगराल, ऊंची कूद जूनियर में कमल और अनिशा इगराल पहले स्थान पर रहे। ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में भूपेंद्र, प्रियांशु, सुमित, दीपेश, अजय, जगदीश, श्रेष्ठ, किरन ने गोल्ड, राहुल, उत्कर्ष, उज्जवल, ओम, मोहित, जतिन, गौरव ने सिल्वर मेडल जीता। प्रधानाचार्या चंद्रकला गोबाड़ी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल दिए। ग्राम प्रधान टायगर खड़ायत ने प्रतियोगिता संचालन में सहयोग दिया। संचालन मीना सिंह ने किया।