पिथौरागढ़। प्राइड ऑफ हिमालया ने पहाड़ी क्षेत्र में उगाए जाने वाले श्रीअन्न से भिटौली मिठाई बनाई है। इसमें पहाड़ी गाय के घी का स्वाद और शुद्धता का अद्भुत मिश्रण है। इसमें परंपरागत संस्कृति की झलक और विशिष्ट स्वाद और शुद्धता का अद्वितीय संगम है। मिठाई को मालू के पत्तों में लपेट कर पेश किया गया है। मिठाई को ऑनलाइन और ऑफलाइन राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की तैयारी की जा रही है। सीएम आज श्री अन्न से बनी मिठाई को लांच करेंगे।
प्राइड ऑफ हिमालया से जुड़ी महिलाओं ने पारंपरिक विधि से भिटौली मिठाई बनाई है। इसको बनाने में मड़ुवा, जौ, चौलाई आदि श्री अन्न का प्रयोग किया गया है। इस मिठाई को पहाड़ी गाय के घी से तैयार किया गया है। कुमाऊं की जीवंत और सशक्त सांस्कृतिक परंपरा जो की चैत्र माह में मायके से अपनी विवाहित बेटी को भिटौली भेट की जाती है। प्राइड ऑफ हिमालया की ओर से बनाई गई इस मिठाई को आज सीएम पुष्कर सिंह धामी लांच करेंगे।
बता दें कि प्राइड ऑफ हिमालया के हिमांशु जोशी ने बहुराष्ट्रीय कंपनी की नौकरी छोड़ कर पिथौरागढ में अपना स्टार्ट अप शुरू किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से उद्योग विभाग के माध्यम से ऋण लेकर स्थानीय उत्पादों से 50 से अधिक प्रकार की प्राकृतिक हर्बल चाय तैयार कर देश विदेश में विक्रय की जा रही है। उनके साथ 300 से अधिक स्थानीय काश्तकार और महिलाओं को जोड़ रखा है। वह चाय के साथ ही पहाड़ी नमक और मिलेट बेस्ड प्रोडक्ट तैयार कर रहे हैं। जोशी के प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।
-
इनसेट कोट-
पहाड़ में स्टार्ट अप शुरू करने का मुख्य उद्देश्य खुद को आत्मनिर्भर बनाकर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है। ये मिठाई लोगों को ऑफलाइन और ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगी।