फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में अनीता प्रथम

विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मौजूद लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च के उपलक्ष्य में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत इतिहास विभाग की ओर से भाषण प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

इसका विषय था, महिला सशक्तीकरण के विविध आयाम। भाषण प्रतियोगिता में अनीता प्रथम, दीपिका भट्ट दूसरे, पीयूष जोशी तृतीय रहे। चांदनी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
शुक्रवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी ने कहा कि महिला समानता के लिए सांविधानिक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए स्त्री और पुरुषों को बराबर मान लेना पर्याप्त नहीं है। स्त्रियों को कुछ अधिमान्य अधिकार दिए जाएं।
विज्ञापन

इसके लिए सरकार प्रयासरत है। प्रतियोगिता में डॉ. रेखा पांडे, डॉ. नीलाक्षी जोशी, डॉ. गीता पांडे निर्णायक रहीं। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. हेमलता पंत, डॉ. एचसी पांडे, डॉ. एन रजवार, डॉ. एस टम्टा, डॉ. एलएम जोशी, योगेंद्र सिंह, सुशील, केशव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें