फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने रोकी राह, राजनाथ ने फोन से किया संबोधन

Sun, 05 Feb 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगोलीहाट विधानसभा सीट की भाजपा प्रत्याशी मीना गंगोला के पक्ष में आयोजित सभा में खराब मौसम ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की राह रोक दी। इस कारण राजनाथ सिंह को फोन पर ही जनता को संबोधित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने से विकास होगा।
विज्ञापन


रविवार को सुबह 11 बजे बेड़ीनाग जीआईसी मैदान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित सभा में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को आना था, लेकिन खराब मौसम के कारण वह नहीं आ पाए। फोन पर ही राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड को संवारना चाहते हैं। यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो उत्तराखंड तरक्की करेगा। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी मीना गंगोला के पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से की। कहा भाजपा राज्य में एक स्वच्छ सरकार देगी।

हेलीकाप्टर से बेड़ीनाग पहुंचे केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र की मोदी की नीतियों से लोग प्रभावित हैं। राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सरकार में भागेदारी के लिए भाजपा का विधायक बनाना होगा। सभा को प्रत्याशी मीना गंगोला, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, दलबहादुर बाफिला, शमशेर सत्याल, खुशाल सिंह भंडारी ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सुरेश जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें