फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर और सिमरन ने लगाई सबसे तेज दौड़

Tue, 25 Dec 2018 11:06 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
धारचूला में खेल महाकुंभ में विजयी खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आदर्श राइंका धारचूला के खेल मैदान में तीन तक चले खेल महाकुंभ का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। बालकाें की पांच हजार मीटर दौड़ में सुंदर राम और बालिकाओं की तीन हजार मीटर दौड़ में सिमरन ने पहला स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुनील बिष्ट, 200 मीटर में दीपक, 400 मीटर में अर्जुन और 800 मीटर दौड़ में मनोज ने पहला स्थान पाया। बालिकाओं की 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ में नेहा नेगी, भावना कुटियाल, मीना, कसक धामी पहले स्थान पर रहीं। युवा खेल कल्याण अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि खेल महाकुंभ में दौड़, खो-खो, कबड्डी, फुटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला क्षेपण आदि प्रतियोगिताएं हुई।

मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल और खंड शिक्षाधिकारी राम प्रसाद आर्या ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र बांटे। इस दौरान लाल बहादुर ह्यांकी, गणेश नबियाल, कविता गुंज्याल, शारदा देवी, हीरा बम, विपिन थलाल, गणेश नबियाल, गजेंद्र गुंज्याल, शकील अहमद, किशन नबियाल, सुरेंद्र सिंह दरियाल, बहादुर सिंह कुंवर, भीम सिंह बनग्याल, मंगल बुदियाल आदि थे।
विज्ञापन


कबड्डी और खो-खो में दूनाकोट की बालिकाएं प्रथम
डीडीहाट। विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन हो गया है। अंडर-17 वर्ष बालकों की 200 मीटर दौड़ में संतोष सिंह, 400 और 1500 मीटर में आशीष अवस्थी ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में तारा चौहान, 400 और 1500 मीटर में मेघा खोलिया ने बाजी मारी। लंबी कूद में दीक्षा चौहान, भरत सिंह, गोला क्षेपण में भूपेंद्र मेहरा और अंडर-14 वर्ष में गौरव देउपा प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी और खो-खो में दूनाकोट की बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में शेखर कफलिया, किशोर साह, विक्रम बिष्ट, विरेंद्र कन्याल ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें