फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिर्थी गांव में भालू की दहशत, गाय को मार डाला

Sun, 28 Sep 2025 04:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। तेजम तहसील के बिर्थी गांव में भालू की दहशत से ग्रामीण सहमे हुए हैं। भालू ने जंगल गई गायों पर हमला कर दिया, जिसमें एक दुधारू गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को क्षेत्र के सिनर गांव में भेड़ों के साथ जंगल गए भेड़पालक पर भालू ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा था। अब दूसरे ही दिन क्षेत्र के बिर्थी गांव के जंगल में भालू ने दहशत फैलाई। बिर्थी गांव निवासी भवान सिंह दानू गायों को लेकर नजदीक के लेटावा जंगल गए थे। वहां अचानक भालू ने गायों पर हमला कर दिया।
एक गाय को भालू ने दबोच लिया। भवान सिंह के शोर मचाने पर भालू भाग गया लेकिन तब तक गाय की मौत हो चुकी थी। सूचना पर गिरगांव अनुभाग के वन बीट अधिकारी सुंदर सिंह बाफिला लेटावा पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पशुपालक को मुआवजा देने की कार्यवाही की जाएगी। गांव के नजदीकी जंगल में भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत काफी बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें