फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: संभल कर आइये, बड़े धोखे हैं इस राह में...

Tue, 25 Jun 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मानसून सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में यदि धारचूला, मुनस्यारी की सैर पर हैं तो सावधानी से सफर करें। सीमांत की सड़कों पर कई खतरनाक जगह हैं जहां से पत्थर गिरने का भय बना रहता है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुनस्यारी-थल मार्ग पर सरमोली, जैंती बैंड, मदकोट से 100 मीटर आगे सड़क संकरी है। हरड़िया नाले के पास कई सालों से सक्रिय भूस्खलन क्षेत्र है और मार्ग संकरा है। रातीगाड़ और रातापानी के पास सड़क खराब है।
जौलजीबी-धारचूला मार्ग पर बलधार मंदिर, लोनिवि अतिथि विश्राम गृह मोड़, गुलाम बैंड, लविंग प्वाइंट, थाने से 500 मीटर आगे, चिफलतरा बलमरा से एक किमी आगे, बलुवाकोट में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास और ढुंगातोली बैंड में जहां तीखे मोड़ हैं वहीं ऊपरी पहाड़ी से पत्थर गिरने का भय भी बना रहता है।
विज्ञापन

धारचूला तहसील में कालिका बैंड, रांथी रोड पर कोलधार बैंड में खतरनाक यू टर्न है और मार्ग भी संकरा है। धारचूला-तवाघाट सड़क पर ऐलागाड़, दोबाट, नजंग, मालपा मलारी, गर्बाधार में बरसात में पत्थर गिरने का भय बना रहता है। साथ ही सड़क भी संकरी है।
तवाघाट-पांगला मार्ग पर गस्कू के पास संकरा और ढलाननुमा मार्ग है। अस्कोट क्षेत्र में हेल्पिया, गैराड़गाड़, पिनौरापुल बैंड, लखनपुर, भैंसखाली जगहों पर तीखे बैंड और मार्ग संकरा है। बरसात में सड़कों पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का भय बना रहता है। ऐसे में यहां आने वाले यात्रियों को अच्छी तरह देखकर सफर करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें