क्षेत्र पंचायत विण की बैठक में बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, बाल विकास, ग्राम्य विकास, पंचायत विभाग के कार्यों पर सिलसिलेवार चर्चा की गई। क्षेत्र प्रमुख दीपिका बोहरा ने कासनी क्षेत्र पंचायत से उपनिर्वाचन में निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता चंद को शपथ दिलाई।
क्षेत्र प्रमुख दीपिका बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में डिजिटल इंडिया के तहत डाक्यूमेंट्री दिखाई गई। ग्राम प्रधानों से गांव का सारा डाटा इंटरनेट पर अपलोड करने की अपील की गई। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की जानकारी दी गई। पंचायत प्रतिनिधियों से बेटियों के संरक्षण के लिए आगे आने को कहा गया। क्षेत्र प्रमुख बोहरा ने सदन में उठी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के आदेश अधिकारियों को दिए।
बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख हीरा सिंह, कनिष्ठ प्रमुख शकुंतला देवी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट, एसडीएम अनुराग आर्य, डीआरडीए के परियोजना निदेशक नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, सदस्य और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।