फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सैम मंदिर में पूजा के साथ बौराणी मेला शुरू

Sun, 26 Nov 2023 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग ​स्थित बौराणी में महोत्सव का शुभारंभ करते विधायक फकीर राम टम्टा। संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सैम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ बौराणी मेला एवं लोक सांस्कृतिक महोत्सव रविवार को शुरू हो गया है। महिलाओं ने मुख्य मंच पर चांचरी का आयोजन किया। सैम मंदिर में सोमवार को देर शाम 27 फीट लंबी चीड़ के छिलकों की मशाल जलाई जाएगी।
विज्ञापन



महोत्सव का उद्घाटन विधायक फकीर राम टम्टा ने किया। उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह बोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन के समय स्कूली बच्चों ने झांकी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मेला स्थल पर दुकानें भी सज गई हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बाहरी क्षेत्रों से कलाकारों की टीम यहां पहुंच गई है। इस मौके पर हेम पांडे, आन सिंह बोरा, ममता बोरा, आकाश सिंह, कमल सिंह कार्की, चंदन सिंह बोरा, कल्याण बोरा, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
समिति के अध्यक्ष बोरा ने बताया कि बौराणी मेले में हर साल चीड़ के छिलकों की मशाल जलाई जाती है। परिक्रमा करने के बाद मशाल को मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया जाएगा। यह मशाल रात भर जलती रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें