फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतड़ी में बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 मरे, 7 गंभीर

Tue, 16 Aug 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट
विज्ञापन
बैतड़ी जिले में दुर्घटनाग्रस्त बस से घायलों को निकालने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी नेपाल के बैतड़ी जिले में सोमवार देर शाम हुई बस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार 32 यात्रियों को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना का कारण बस का अगला टायर निकलना बताया जा रहा है। बस में 42 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनगढ़ी से बजांग जा रही सुदूर पश्चिमी निजी यातायात कंपनी की इस बस का बैतड़ी जिले की सीमा पर वृंदावन के पास अगला टायर निकल गया और बस अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में पलट गई। दुर्घटना में बजांग निवासी पुनी देवी कठायत (35), देउलेक निवासी नानू देवी खड़का (27) और चैनपुर बजांग निवासी हरक नारायण उपाध्याय (57) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुवाकोट बैतड़ी निवासी धनीदत्त पंत, कंचनपुर निवासी राधाकृष्ण पंत, डोटी निवासी योगेंद्र थापा, धनरेश्वर डोटी निवासी लक्ष्मण मल्ल, शंकरपुर बैतड़ी निवासी कृष्णबहादुर चंद, बजांग निवासी लक्ष्मी जोशी और सुना देवी रोकाया गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को डडेलधुरा जिला अस्पताल ले जाया गया है। जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक सुरेंद्र बम ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से फोर्स मौके पर भेजा गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित निकाला गया। बता दें कि इन दिनों नेपाल में आठूं पर्व के लिए घरों को आने वालों की वाहनों में खासी भीड़ है। हर वाहन में क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठकर चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें