फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप दुर्घटना में चार घायल, एक गंभीर

Tue, 16 Aug 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट-दूनाकोट रोड पर दुर्घटनाग्रस्त मैक्स जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीडीहाट से दूनाकोट जा रही एक जीप सोमवार को अंतोड़ा बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर ऊपर की सड़क से नीचे जा गिरी। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, इनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया गया कि डीडीहाट से दूनाकोट जा रही मैक्स जीप (यूके 05 टीए-2333) के ब्रेक अंतोड़ा बैंड के पास फेल हो गए। चालक ने गाड़ी को संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन ढलान में होने के कारण गाड़ी ने स्पीड पकड़ ली। जीप में सवार भुवन चंद्र जोशी (61) पुत्र हरीदत्त जोशी निवासी बर्नाऐरी को गंभीर चोट आई है। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया है। सीएचसी के डा. बीएस मेहरा ने बताया कि भुवन चंद्र जोशी के सिर पर गंभीर चोट है।

दुर्घटना में भुवन चंद्र जोशी का बेटा और गाड़ी मालिक प्रकाश चंद्र जोशी (30), वायागांव निवासी भरत सिंह (30) पुत्र रुद्र सिंह, अंतोड़ा निवासी कैलाश सिंह (25) पुत्र तेज सिंह घायल हो गए। तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार पीसी पंत, राजस्व उपनिरीक्षक गोपाल जोशी, विजय शाह, पुलिस उपनिरीक्षक पान सिंह रावत, रवींद्र पांगती मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। 
विज्ञापन


मदकोट में जीप गिरी, दो लोग घायल
मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग पर सेराघाट से थोड़ा आगे दानीबगड़ के पास मंगलवार दोपहर बाद ब्रेक फेल होने से एक जीप करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जीप में सवार जीप मालिक और ड्राइवर ने गाड़ी के पलटते ही कूद मार दी। दोनों को चोट आई है। बताया गया कि मंगलवार दोपहर बाद जीप मालिक गोल्फा निवासी दुर्गा सिंह फर्स्वाण और जीप चालक टांगा निवासी भूपेंद्र सिंह मुनस्यारी से मदकोट की तरफ आ रहे थे। तभी एक मोड़ पर जीप के ब्रेक फेल हो गए और वह खाई में पलट गई। जीप में सिर्फ दो लोग सवार थे। उन्होंने कूदकर जान बचाई। अलबत्ता जीप के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें