फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ बना अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल का चैंपियन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में आयोजित बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता की विजेता पिथौरागढ़ टीम। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय में आयोजित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन पिथौरागढ़ बन गया है। पिथौरागढ़ ने अल्मोड़ा महाविद्यालय को 101-59 अंकों से हराया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रांगण में बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ महाविद्यालयों की टीमों के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती, विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के निदेशक उमेश महर ने मैच शुरू कराया।
पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने चार सेटों में शानदार खेल दिखाया। पहले सेट से ही आक्रामक खेल के कारण पिथौरागढ़ ने अल्मोड़ा की टीम को 101-59 अंकों से पराजित कर ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजू, नितिन मारकाना, कमल पंत, हरीश आदि ने प्रतियोगिता में सहयोग दिया। प्राचार्य प्रो. अशोक नेगी, प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट ने आभार जताया।
इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष सीएम पांडेय, लियाकत अली, डॉ. जीसी पंत, डॉ. सतीश चंद्र जोशी, धनंजय महर, हरीश महर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें