फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाता के पास बारात का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दूल्हे का एक भाई मृत तो दूसरा घायल

विज्ञापन
बेड़ीनाग में दुर्घटनाग्रस्त वाहन । - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बागेश्वर से पुरानाथल आई बरात का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार दूल्हे के छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में आठ लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी बेड़ीनाग लाया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बागेश्वर जिले के चंतोला गांव से ओम प्रकाश पुत्र कृष्ण राम की बरात पुराना थल आई। देर शाम बरात वापस गांव को रवाना हुई। बेलकोट चौपाता के करीब यूके 02टीए 1585 वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिर गया। दूल्हे के छोटे भाई दीप ने मौके पर दम तोड़ दिया वाहन में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर उपचार के लिए बेड़ीनाग अस्पताल पहुंचाया। हादसे में संदीप पुत्र मोहन राम निवासी नरगोली, पुष्कर पुत्र गणेश राम , पूरन पुत्र राजेंद्र राम, अक्षय पुत्र कृष्ण राम, रोहित पुत्र सुनील कुमार, राकेश, हरीश पुत्र किशन राम शामिल हैं। थानाध्यक्ष राकेश राय ने बताया बारात चंतोला गांव से पुरानाथल आई थी। दुर्घटना के कारणों को पता लगाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम में कांस्टेबल संतोष डोभाल, प्रमोद कुमार, मोहन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें