फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस लेने के दौरान नहीं हो रहा लाकडाउन के नियमों का पालन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सिनेमा लाइन में बार के पीछे का दरवाजा तोड़ती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लॉकडाउन के दौरान पिछले दरवाजे से शराब की बिक्री करने की सूचना पर एसडीएम सदर तुषार सैनी ने छापा मारा। शराब खरीदने के लिए मौके पर पहुंचे कुछ शराबी भाग गए। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोलने पर कोतवाली पुलिस दरवाजा तोड़कर बार में घुसी। बार के भीतर भारी मात्रा में शराब छुपाकर रखा गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम तुषार सैनी को नगर के सिनेमा लाइन स्थित बार में पिछले दरवाजे से चोरी छिपे शराब बेचने की सूचना मिली। टीम के साथ मौके पर पहुंचकर एसडीएम ने दरवाजा खोलने को कहा लेकिन भीतर से दरवाजा नहीं खोला गया। सूचना मिलते ही कोतवाल ओपी शर्मा और एसएसआई केसी आर्या दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। कई बार चेतावनी देने के बाद भी भीतर से जब दरवाजा नहीं खोला गया तो दरवाजे को तोड़ा गया। होटल के भीतर एक नाबालिग सहित दो कर्मचारी मिले। बियर बार के भीतर किचन की एक गैलरी में लगभग 93 पेटी शराब के पव्वे बरामद हुए। बड़ी मात्रा में छुपाकर रखी गई शराब की पेटियां भी बरामद हुईं। आबकारी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर अवैध रूप से रखी गई शराब जब्त करने के निर्देश दिए। कोतवाल ओपी शर्मा ने बताया कि बार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें