फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों और एटीएम की सुरक्षा को तैनात करें गार्ड

Tue, 09 Feb 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने सभी बैंकों के प्रबंधकों से कहा है कि वह अपने बैंक और बैंक के एटीएम की सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती करें। पुलिस भी रात्रि गश्त के समय बैंकों और एटीएम में निगरानी रखेगी। उन्होंने सभी बैंकों के प्रबंधकों से कहा कि एटीएम में नाइटविजन वाले सीसीटीवी लगा लें। गंगोलीहाट के दशाईथल में पिछले दिनों एटीएम तोड़ने के प्रयास के बाद पुलिस ने अपने स्तर से भी सजगता बरतनी शुरू कर दी है। मंगलवार को अपराह्न पुलिस आफिस में हुई बैठक में सिर्फ बैंकों और एटीएम की सुरक्षा पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


एसपी ने बैंक प्रबंधकों से कहा कि एटीएम को पक्के तरीके से स्थापित किया जाए। साथ ही उसकी सुरक्षा के इंतजाम भी बैंकों को खुद करनी है। यह बात अलग है कि रात के समय पुलिस गश्त के समय हर बैंक और एटीएम की निगरानी करेगी। एसपी ने जाली नोटों के बारे में भी बैंक के ग्राहकों को सचेत करने और फर्जी काल के जरिए किसी भी खातेदार का नंबर और एटीएम पासवर्ड मांगने वालों से सावधान रहने की अपील की। बैंकों के प्रबंधकों ने कहा है कि वह अपने स्तर से एटीएम और बैंकों की सुरक्षा के इंतजाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें