फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने की एसएसए, रमसा के कार्यों की समीक्षा

Tue, 09 Feb 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद अजय टम्टा ने शिक्षा विभाग की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक लेकर सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की समीक्षा की। सांसद ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 1069 के सापेक्ष 906 निर्धन बच्चों के प्रवेश निजी स्कूलों में कराने की सराहना की।
विज्ञापन


एसएसए के परियोजनाधिकारी शौकत अली ने 30 करोड़ रुपये में से 87 प्रतिशत धनराशि खर्च कर ली गई है। शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत 39655 विद्यार्थियों को गणवेश बांटे। सात बड़े मरम्मत कार्यों में से चार में काम पूरा हो गया है, तीन में कार्य प्रगति पर है। समेकित शिक्षा के तहत 1459 बच्चों का स्कूलों में नामांकन किया गया है। स्वच्छता के लिए प्राथमिक विद्यालय मानले को राज्य पुरस्कार मिला है।

मध्याह्न भोजन योजना से 41229 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। 2149 भोजन माताएं तैनात हैं। जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक वाईएस चौधरी ने अवगत कराया कि रमसा से 30 स्कूल संचालित हैं। इनमें से 12 विद्यालयों में प्रधानाचार्य तैनात हैं, बाकी में तैनाती के लिए शासन स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इन स्कूलों में 141 शिक्षक तैनात हैं। बताया कि 30 भवनों में से 21 भवन विभाग को हस्तांतरित हो गए हैं। सांसद ने शेष भवनों का शीघ्र निर्माण करने के आदेश दिए। सांसद ने स्कूलों में शौचालय, पेयजल, बिजली और कंप्यूटर उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। बैठक में विधायक विशन सिंह चुफाल, डीएम एचसी सेमवाल, सीडीओ विनोद गोस्वामी, ब्लाक प्रमुख दीपिका बोहरा, जिला पंचायत सदस्य किशन भंडारी, लक्ष्मी भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें