धारचूला और देवलथल में बैंक प्रबंधक पॉजिटिव
तीन दिन के लिए बंद किए गए बैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
धारचूला/देवलथल। एसबीआई धारचूला के शाखा प्रबंधक रैपिड एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद तीन दिन के लिए बैंक को बंद कर दिया है।
मंगलवार को सीएचसी में हुए कोरोना रैपिड एंटीजन जांच में एसबीआई धारचूला के शाखा प्रबंधक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शाखा प्रबंधक के पॉजिटिव आने के बाद बैंक को पालिका कर्मियों ने सैनिटाइज किया और तीन दिन तक बैंक को बंद कर दिया गया। इधर बैंक के अचानक बंद होने से लोग मायूस हैं। रविंद्र सिंह ने बताया कि घर में भाई की शादी है। तैयारियों के लिए सामान की खरीदारी करना चाह रहे थे, लेकिन बैंक बंद होने से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
नोडल अधिकारी डॉक्टर फुरकान ने बताया कि शाखा प्रबंधक को परिवार समेत होम आइसोलेशन में रखा गया है। बैंक के अन्य 30 कर्मी रैपिड एंटीजन में निगेटिव आए हैं। देवलथल में एसबीआई के बैंक प्रबंधक पॉजिटिव आए हैं। जिसके बाद बैंक को 30अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अन्य बैंक कर्मियों के सैंपल भी जांच को लिए हैं। बैंक प्रबंधक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बैंक में लेनदेन के लिए जाने वाले भी चिंतित हैं। (संवाद)
27पीटीएच07 पी-धारचूला में एसबीआई प्रबंधक के पॉजिटिव आने के बाद बंद बैंक।