फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी के पर्यटन के लिए बनिक बना मुसीबत

Thu, 05 Oct 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी मार्ग पर बुधवार शाम पांच बजे से बनिक के पास वाहन न चढ़ पाने की वजह से छह पर्यटक वाहन वापस लौट गए ।बताते चलें कि बनिक के पास अगस्त में भारी बारिश की वजह से भू धंसाव होने से मार्ग टूट गया था। लंबा समय बीतने के बाद भी बीआरओ ने इसे ठीक नहीं कराया है। सड़क ठीक नहीं होने से वाहन मार्ग पर फंस रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा भिवानी के पर्यटक अमित ने बताया कि बनिक के पास कार नहीं चढ़ पाने के कारण वह और उनके पांच दोस्तों को बगैर मुनस्यारी के दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ रहा है। इस स्थान पर 15 दिन में 17 वाहन फंस चुके हैं। जुलाई से सितंबर तक 233 से अधिक पर्यटक सड़क खराब होने के कारण वापस हो चुके हैं। होटल संघ के अध्यक्ष जगदीश रावत के अनुसार इस माह 15 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने बुकिंग कराई है। खराब सड़क के कारण होटल कारोबारियों को बुकिंग रद्द होने का डर सता रहा है। उन्होंने बनिक के पास शीघ्र सड़क सुधारीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें