बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी के दर्जनों गांवों में संचार सेवा बदहाल बनी है। इससे लोग परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों ने संचार सेवा ठीक करने की मांग की है।
तहसील बंगापानी के मवानी दवनी, मोरी, बांसबगड़, सेरा, सिर्तोला, और आलम दारमा सहित दर्जनों गांवों में संचार सेवा की बदहाली से लोग परेशान हैं। एसबीआई में इंटरनेट का साथ न मिलने से लेन-देन में उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि बैकोट और धामीगांव में निजी कंपनियों के टॉवर स्थापित हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को बदहाल संचार सेवा से छुटकारा मिलने की उम्मीद थी। टॉवर के काम नहीं करने से लोगों को अब भी बदहाल संचार सेवा से जूझना पड़ रहा है।