फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: थल-मुनस्यारी सड़क तीन दिन बाद खुली

Sun, 02 Mar 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी/धारचूला। क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के चलते थल-मुनस्यारी सड़क ईको पार्क से कालामुनि के बीच बंद हो गई थी। ग्रिफ ने जेसीबी की मदद से बर्फ को हटाकर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया है। तीन दिन बाद सड़क पर वाहन चलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। उधर चीन सीमा के गांवों को जोड़ने वाली सड़क अभी बंद चल रही है।
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी सड़क बर्फबारी होने पर 27 फरवरी को बंद हो गई थी। सड़क पर काफी मात्रा में बर्फ जमा होने से यातायात पूरी तरह ठप था। शनिवार शाम तक ग्रिफ ने मल्ली नई बस्ती से ईको पार्क बलाती तक सड़क को खोल दिया था। रविवार शाम तक सड़क से बर्फ पूरी तरह हटा दी गई। मार्ग बंद होने से वाहनों को वाया मदकोट-जौलजीबी से आवाजाही करनी पड़ी।
धारचूला में सोबला-ढाकर, तवाघाट-लिपुलेख सड़क बर्फ जमा होने से अभी भी बंद है। सड़क खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है। 65 आरसीसी अधिकारी ने बताया कि व्यास घाटी में सड़क पर तीन-चार फुट तक बर्फ गिरी है। मौसम खुलने के बाद सड़क से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है। जेसीबी बुदि सड़क पर जमा बर्फ को हटाने में लगी है। दारमा घाटी के गांवों से धारचूला आने वाले ग्रामीणों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें