गणाईगंगोली के वड़यूड़ा देवराड़ी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉ
- फोटो : PITHORAGARH
गणाईगंगोली (पिथौरागढ)। वड्यूड़ा देवराड़ी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियनशिप बनकोट की टीम ने जीत ली।
मंगलवार को देवराड़ी खेल मैदान में बनकोट और देवराड़ी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। बनकोट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवराड़ी की टीम बनकोट के गेंदबाजों के सामने टीक नहीं पाई। पूरी टीम 40 रन पर ढेर हो गई।
बनकोट की टीम ने 66 रनों से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया लिया। बनकोट टीम के राजू बनकोटी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। विजयी टीम के कप्तान रोहित बनकोटी ने जीत का श्रेय खिलाड़ियों को दिया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मनित किया। इस दौरान विनोद डसीला, अभिनेष बनकोटी, कल्याण डसीला समेत कई मौजूद रहे।