फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 सितंबर को तेंदुए के हमले में मारे गए भूपेंद्र सिंह सौन के परिजनों को मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएफओ कार्यालय में वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के सुकौली में तेंदुए के हमले में मारे गए मड़ेगांव निवासी मनोरोगी युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने डीएफओ कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएफओ कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी को ज्ञापन देकर तेंदुए के हमले में मारा गया भूपेंद्र सिंह सौन के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि 20 सितंबर को वड्डा लेलू के मड़ेगांव निवासी मनोरोगी भूपेंद्र सिंह सौन को सुकौली के पास आदमखोर तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया था। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने अब तक उन्हें मुआवजे का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर आर्थिक सहायता नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, लेलू के प्रधान रविंद्र थरकोटी, पुष्कर खड़ायत, नरेंद्र सौन, संतोष गोस्वामी, जीवन वल्दिया, प्रशांत भंडारी, दिनेश बिष्ट, महिपाल वल्दिया, कमलेश कसन्याल, हिमांशु ओझा, सुरेश खड़ायत, कुंडल महर, विजय कुमार, शंकर खड़ायत, राकेश सौन, रजत विश्वकर्मा, रोहित कोहली सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें