फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग और गंगोलीहाट ब्लाकों की मतपेटियां स्ट्रांगरूम में बंद

विज्ञापन
बेड़ीनाग इंटर कालेज पहुंची पोलिंग पार्टियां। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद बेड़ीनाग और गंगोलीहाट ब्लॉकों की सभी पोलिंग पार्टियां वापस लौट आई हैं। मतपेटियों को सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है। स्ट्रांग रूम चौबीस घंटे सुरक्षा बलों के जवानों की नजरों में रहेंगे। तीसरे और अंतिम चरण में जिले के तीन ब्लाकों डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी में चुनाव होंगे।
विज्ञापन

गंगोलीहाट और बेड़ीनाग में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद शुक्रवार को नजदीक की पोलिंग पार्टियां देर शाम को लौट आई थीं। जबकि दूरस्थ की पोलिंग पार्टियां शनिवार को लौटी। दोनों स्थानों पर रिटर्निंग आफीसरों की मौजूदगी में मत पेटियां स्ट्रांग रूम में रखी गईं। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने द्वितीय चरण में शांतिपूर्वक मतदान के लिए मतदाताओं और मतदान कार्मिकों का आभार जताया। उन्होंने मतदाताओं से तृतीय चरण के निर्वाचन को भी शांतिपूर्वक संपन्न कराने की अपील की है। उधर तीसरे चरण के मतदान के लिए मुनस्यारी, डीडीहाट और धारचूला में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। तीनों विकासखंडों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें