पिथौरागढ़ में आयोजित बाल मेले में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चे और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर के कलक्ट्रेट में वात्सल्यम समिति की ओर से आयोजित बाल मेले में बच्चों को विभिन्न क्रियाकलाप कराए गए। मेले में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों का नेत्र परीक्षण भी किया गया।
बाल मेले का उद्घाटन विधायक चंद्रा पंत ने किया। उन्होंने वात्सल्यम समिति की सराहना करते हुए कहा कि बाल मेले के आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने वात्सल्यम समिति की नन्ही चौपाल अखबार का विमोचन किया। कार्यक्रम के संरक्षक विप्लव भट्ट ने बताया मेले में मास्टर मलय आर्या, किरन कोटवाल, माही जोशी ने गीत, नृत्य प्रस्तुत किए। जूनियर कन्या मंडप और आयुष म्यूजिक ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बाल मेले में दृष्टिमितिज्ञ जानकी पंगरिया ने 47 बच्चों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया। सभी बच्चों का विजन मानकों के हिसाब से सही पाया गया। फिजियोथेरेपिस्ट अवनीश भट्ट, दंत चिकित्सक डॉ. शिवाशीष पंत, डॉ. राजेंद्र तिवारी ने बच्चों के दांत, जनरल चेकअप और कानों की जांच की। कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. अशोक पंत, स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष गंगा दत्त जोशी, सचिव नवीन कोठारी, एडवोकेट पंकज शर्मा, ललित पंत, रचना शर्मा, पूजा भट्ट, मनस्वी भट्ट, सौरव धामी, दीपाली चंद, अदिति आदि रहे।