फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल ने वेलेंटाइन-डे का पुतला फूंका

Wed, 14 Feb 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में वेलेंटाइन डे के विरोध में प्रदर्शन करते बजरंग दल कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बजरंग दल ने वेलेंटाइन-डे का विरोध करते हुए नगर में रैली निकाली। साथ ही इसे पश्चिमी संस्कृति की देन और भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए वेलेंटाइन-डे का पुतला फूंका।

विज्ञापन


बजरंग दल के जिला संयोजक सोनम पांडेय ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से देश का युवा भटक रहा है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को विश्व में भारतीय संस्कृति का परचम फहराने वाले स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेनी चाहिए। बजरंग दल के हरीश कुमार, सुरजीत सोड़ी ने कहा कि वेलेंटाइन-डे पर अशोभनीय हरकतों की आशंका रहती है।

बजरंग दल की जिला संयोजिका कनक उपाध्याय ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान रोहित जोशी, सुरेश बजरंगी, पवन नाथ, विजय भट्ट, भूपेंद्र महर, प्रकाश ठकुराठी, भावना, कंचन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें