फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया

Wed, 14 Feb 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
विज्ञापन
अस्कोट में संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन करते उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खराब संचार सेवा को लेकर युवाओं ने बुधवार को बीएसएनएल के साथ ही निजी संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने संचार व्यवस्था ठीक न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता तनुज पाल के नेतृत्व में सड़क पर उतरे युवाओं ने कहा कि बीएसएनएल के साथ ही निजी कंपनियां भी सही सेवा नहीं दे रही हैं। 4-जी के स्थान पर 2-जी, 3-जी नेटवर्क मिल रहा है। कहीं भी फोन मिलाने पर बार-बार कट जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं की जेब कट रही है। कहा कि कई बार खराब संचार सेवा का मामला कंपनियों के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन कोई सुधार नहीं किया जा रहा है।

पाल ने कहा कि संचार कंपनियां एक सप्ताह के भीतर खामियां दूर नहीं करती हैं तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। साथ ही उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया जाएगा। प्रदर्शन में नवीन रावत, विकाश भंडारी, हिमांशु धामी, धीरज कुमार, नीरज धामी, अजय मेहता, हरीश कुमार, दीपांशु पाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन


निजी कंपनी की सेवा से उपभोक्ता परेशान
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा पर बसे दर्जनों गांवों को निजी दूरसंचार कंपनी की सेवा नहीं मिल रही हैं। इस कारण बीएसएनएल से निजी कंपनी में अपने नंबरों को बदल चुके सैकड़ों उपभोक्ताओं को बैंक से आने वाले मैसेज नहीं मिल रहे हैं। साथ ही रसोईगैस बुकिंग करने में भी परेशानी हो रही है। टावर लगने के बाद ग्राहकों की फ्लैक्सी कराने के लिए दुकानदारों द्वारा अपने मोबाइल फोन में जमा किए गए रुपये ही डंप पड़े हैं। मूनाकोट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे दर्जनों गांव के लोग पहले बीएसएनएल की खराब सेवा से परेशान रहे। अब निजी कंपनी की सेवा से परेशान हैं। तीन महीने पहले क्षेत्र में संचार सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निजी कंपनी ने मजिरकांडा में टावर लगाया था। कंपनी ने शुरुआत के 2 महीने अच्छा नेटवर्क दिया। इस कारण सैकड़ों लोगों ने अपने मोबाइल नंबर पोर्ट करा दिए। गौरीहाट के व्यापारी मिलाप सिंह धारियाल ने बताया कि विगत एक माह से सिग्नल नहीं आने से गौरीहाट, भटेड़ी, जमीरपानी, खरक्यूड़ा, बनाड़ा, दौली, ग्वाली सहित कई गांवों के लोग रसोईगैस बुक नहीं कर पा रहे हैं। मोबाइल शॉप चलाने वाले झूलाघाट के बृजेश गड़कोटी और शंकर भंडारी ने कहा कि पिछले एक महीने से उनका फ्लैक्सी का पैसा बेकार पड़ा है। इधर, निजी कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि नेपाल सीमा पर लगे इस टावर को कंपनी ने उच्च स्तर से ही बंद कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें