फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की जमानत नामंजूर

Fri, 03 Jul 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत ने नाबालिग से छेड़छाड़ के एक आरोपी को बड़ी राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी की जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बनबसा निवासी मेडिकल स्वामी मुशर्रफ पर एक नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। मामले में पीड़ित की बहन ने बीएनएस की धारा 75 (1) (i) और पॉक्सो की धारा 7/8 के तहत बीते 11 जून को बनबसा थाने में मामला दर्ज कराया था। गिरफ्तारी के बाद से आरोपी मुशर्रफ पिथौरागढ़ जेल में है। उसने बीते 23 जून को जमानत के लिए अर्जी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें