फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ चैंपियशिप

Sat, 26 Sep 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी गढ़वाल में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ जिला ने ओवरआल चैंपियनशिप प्राप्त की। टीम के वापस जिला मुख्यालय पहुंचने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया। सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग के 29 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

21 से 23 सितंबर तक चले विभिन्न आयु वर्ग में जिले के सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने कांस्य पदक, जूनियर बालिका वर्ग ने कांस्य पदक और सब जूनियर बालक बालिका वर्ग ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का दबदबा जारी रखा। उत्तराखंड की व्यक्तिगत स्पर्धा में सबजूनियर वर्ग में ऐश्वर्या और तुषार मेहता ने चैंपियनशिप जीती। 9 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। न्यू बियरशीबा स्कूल जीआईसी लाइन के तुषार मेहता, ऐश्वर्या मेहता के साथ ही  शिवम पांडे, हर्षित पंत, आदित्य खर्कवाल, अंकिता, सब जूनियर वर्ग में, जूनियर बालिका में कंचन बिष्ट, अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में प्रशांत रावल और सीनियर बालिका वर्ग में प्रीति राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, जिला खेल समन्वयक आनंद सिंह रावत, बियरशीबा के निदेशक भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्य मीनाक्षी बिष्ट, मीनू भट्ट, मनोज पुनेठा, देवेंद्र सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह चौहान, यतीश ओझा ने खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें