फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से की बोलेरो खाई में गिरी, 2 की मौत

Sun, 02 Dec 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
मुनस्यारी के दरकोट सड़क पर पलटा वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 धारचूला के चौदांस घाटी के पलंकारी (सिर्दांग) से मुनस्यारी के दरकोट आई बारात में शामिल बोलेरो खाई में गिर गई। हादसे में दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घटना शनिवार देर रात की है।  
विज्ञापन


बोलेरो (यूके 01 सीए 2910) शनिवार रात करीब 12:15 बजे दरकोट के पास किमचौड़ा नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन चालक मुकेश वर्मा (28) पुत्र धरम लाल वर्मा निवासी सिर्दांग (धारचूला) और नेपाल निवासी अरविंद (38) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सिर्दांग निवासी रोहित वर्मा (24) पुत्र काशी वर्मा, बसंत मर्तोलिया (21) पुत्र मन्नू मर्तोलिया, राकेश (31) पुत्र मोहन लाल निवासी पियाना पिथौरागढ़, महेंद्र वर्मा (28) पुत्र निवासी सिर्दांग, धमेंद्र उनियाल (29) पुत्र जोहार उनियाल, सतेंद्र मर्तोलिया (22) पुत्र रुकम मर्तोलिया, जिंदर कुमार (25) पुत्र जसी राम घायल हो गए।   

भाजयुमो ब्लॉक महामंत्री ने दी हादसे की सूचना
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे किमचौड़ा से गुजर रहे भाजयुमो के ब्लॉक महामंत्री बबलू लोहनी, छत्र सिंह खत्री ने पुलिस को बारात के वाहन के खाई में गिरने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस और 108 वाहन मौके पर पहुंचा। घायलों को मुनस्यारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल में एसडीएम केएन गोस्वामी, तहसीलदार ललित मोहन तिवारी, थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने घायलों का हालचाल जाना। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला रेफर कर दिया गया। सातों घायल रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए।  
विज्ञापन



बिरखम में कार दुर्घटनाग्रस्त दो घायल
अस्कोट। बांसबगड़ से हल्द्वानी जा रही कार (एचआर 79 ए 2474) यहां बिरखम के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कृष्णा धनकड़ (20) पुत्र सतीश धनकड़ निवासी रोहतक हरियाणा, सोमवीर (21) पुत्र बलवंत सिंह घायल हो गए। कार में दो ही लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलने पर उप निरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल नर सिंह राणा, कांस्टेबल दिनेश सिंह, प्रह्लाद सिंह, नीरज सिंह मौके पर पहुंच गए। घायलों को खाई से निकाला गया। घायलों का अस्कोट अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों के परिजन भी दूसरी कार में पीछे से आ रहे थे। दोनों घायलों को अपने साथ हायर सेंटर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें