पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर में ईंधन की किल्लत समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को भी नगर के पंपों में पेट्रोल भराने के लिए वाहनों की कतारें लगी रही। शाम को पंपों में ईंधन समाप्त हो गया।
दीपावली से शुरू हुआ ईंधन संकट अब भी बरकरार है। शुक्रवार को कुछ राहत रही, लेकिन शनिवार सुबह से ही पंपों में पेट्रोल, डीजल के लिए चालक वाहनों के साथ पहुंच गए। लंबे इंतजार के बाद वाहनों में ईंधन की व्यवस्था हुई। पंपों में दोपहिया वाहनों की सबसे अधिक संख्या रही। शाम को टनकपुर स्थित दो पंपों में ईंधन समाप्त हो गया। कई वाहन चालकों को लौटना पड़ा।