फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल श्रम पर पुलिस करेगी अगले 15 दिन तक ‘प्रहार’

Tue, 16 Apr 2019 10:41 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में आप्रेशन प्रहार की शुरुआत करते एसपी रामचंद्र राजगुरु। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 सीमांत जिले में पुलिस अब अगले 15 दिन तक लोगों  से 14 साल तक के बच्चों को स्कूल भेजने और उनसे बाल श्रम न कराने की अपील करती नजर आएगी। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अब मानव तस्करी निरोधक दस्ते, स्थानीय अभिसूचना इकाई, थाना कोतवाली आदि के कर्मी भी जिले के प्रतिष्ठानों में जाकर बालश्रम की पड़ताल करेेंगे और बाल श्रमिकों के अधिकारों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को बाल श्रम की रोकथाम के लिए 15 दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत एसपी रामचंद्र राजगुरु ने की। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के नाम से शुरू किए गए इस अभियान में पुलिस अधीक्षक ने मानव  टीम, एलआईयू ,थाना कोतवाली के कर्मचारियों के साथ नगर पिथौरागढ़ के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जाकर बालश्रम और बालकों के अधिकारों से अवगत कराया।

उन्होंने बाल श्रमिकों को टी-शर्ट एवं कैप वितरित किए।  इस अभियान में निरीक्षक एलआईयू केके पाठक, चंदन सिंह, पीसी मेलकानी, थानाध्यक्ष प्रभारी कोतवाली प्रताप सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। जाजरदेवल थाना क्षेत्र में एसओ पीआर आगरी के नेतृत्व में पोस्टर चस्पा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें