फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालश्रम और बाल भिक्षा के खिलाफ नंगे पांव 1200 किलोमीटर की यात्रा करेंगे अजय

विज्ञापन
बालश्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ जागरूकता यात्रा के लिए निकले अजय ओली। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अजय ओली बालश्रम और बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ अप्रैल-मई में नंगे पांव 1200 किमी लंबी यात्रा करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान कुंभ मेला हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, बरेली और मुरादाबाद में 210 किमी की यात्रा पैदल की जाएगी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उनकी प्रस्तावित यात्रा को स्वीकृति दे दी है।
अजय ने बताया कि यह यात्रा जनजागरूकता के लिए शुरू की जा रही है। इसके तहत विभिन्न स्कूलों में युवा विकास से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कुंभ में होने वाली भिक्षावृत्ति को कम करने में यह पहल जरूर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बच्चों की शिक्षा, दीक्षा के क्षेत्र में काम कर रही संस्था के अध्यक्ष और सदस्य 19 यात्राएं कर चुके हैं। उनका मानना है कि जनजागरूकता से बच्चों की शिक्षा और भविष्य संवारने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें