फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एथलीट्स एकेडमी ने हिमालयन क्रिकेट क्लब को हराया

विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में अति​थियों के साथ ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला क्रिकेट लीग सीनियर ओपन पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में एथलीट्स होम क्रिकेट एकेडमी ने हिमालयन की टीम को 7 विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड से संबद्ध पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित मैच में टॉस जीतकर हिमालयन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन बनाए। प्रकाश सिंह ने 29, प्रकाश बिष्ट ने 20, नरेंद्र भंडारी ने 15 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

एथलीट्स एकेडमी के रुद्राक्ष पाटनी ने 3, सूरज चंद और शुभम भंडारी ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में एथलीट्स होम एकेडमी ने 21 ओवर में 3 विकेट खोकर 124 रन बनाए। एथलीट्स एकेडमी ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। यहां मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह बिष्ट, जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह दिगारी, गवर्नर काउंसलिंग मेंबर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड उमेश जोशी, भूपाल सिंह चुफाल, भूपेश बिष्ट, दिनेश चन्द्र जोशी, राजेंद्र सिंह गुररो आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें