फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ततैयों के झुंड ने हमला कर पूर्व सैन्य अधिकारी सहित 15 लोगों को किया घायल

विज्ञापन
नरेंद्र चंद, ततैयों के हमले में घायल पूर्व सैन्य अधिकारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-चंडाक रोड में ततैयों के झुंड ने सुबह सैर पर गए सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी सहित 15 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। सभी का जिला अस्पताल में उपचार किया गया है। ततैयों के हमले की यह दूसरी घटना है। एक सप्ताह पूर्व ततैयों के झुंड ने हमला कर 27 लोगों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन

पिथौरागढ़-चंडाक रोड में झरने से पहले मोड़ पर सड़क से लगभग 20 फीट की ऊंचाई पर ततैयों ने छत्ता बनाया है। रविवार की सुबह सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी नरेंद्र चंद जब घूमकर वापस लौट रहे थे तभी ततैयों ने उन पर हमला कर दिया।
ततैयों ने उनके सिर और पीठ पर काट दिया। उन्होंने ततैयों से बचने के लिए दौड़ लगाई। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्हें एंटीडोज का इंजेक्शन लगाया गया। उनके अलावा रविवार को ही 15 लोगों को ततैयों ने हमला कर घायल कर दिया। सभी घायलों ने जिला अस्पताल में अपना उपचार कराया।
विज्ञापन

चंडाक रोड में प्रतिदिन सुबह और शाम के समय सैकड़ों लोग सैर पर निकलते हैं। इसके अलावा दिन भर वाहन और पैदल लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ततैयों का छत्ता बेहद नजदीक होने से ततैये लोगों पर हमला कर रहे हैं।
इससे लोगों में भय का माहौल है। ततैयों के हमले में घायल पूर्व सैन्य अधिकारी नरेंद्र चंद ने जिला प्रशासन और वन विभाग से ततैयों के छत्ते को हटाने या फिर अन्य सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें