फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2734 मीटर की ऊंचाई पर ली हिमालय बचाओ की शपथ

Mon, 18 Sep 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
विज्ञापन
नारायणआश्रम में हिमालय बचाओ की शपथ लेते केएमवीएन कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
समुद्र सतह से 2734 मीटर की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारायण आश्रम में सोमवार को तमाम लोगों ने हिमालय बचाओ की शपथ ली। पौधरोपण भी किया गया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कुमाऊं मंडल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की पहल पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले नारायण आश्रम में इस बार केएमवीएन के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल और जिलाधिकारी सी रविशंकर की पहल पर पर्यटक आवासगृह खुल गया है। केएमवीएन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि जिले में गंगोलीहाट, पातालभुवनेश्वर, बेड़ीनाग, चौकोड़ी, थल, बिर्थी, मुनस्यारी, मदकोट, धारचूला के पर्यटक आवासगृहों के परिसरों में पौधरोपण किया जा रहा है। इन पौधों की देखरेख निगम के कर्मचारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आवासगृहों में आने वाले पर्यटकों को अनिवार्य रूप से हिमालय बचाओ, स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार पर्यटन सीजन में निगम के सारे पर्यटक आवासगृह साफ नजर आएंगे। कार्यक्रम में यात्राधिकारी रमेश जोशी, दीवान सिंह बिष्ट, महेश कांडपाल, चंद्र सिंह राठौर, प्रकाश उनियाल, पदम सिंह, दीपक बिष्ट, गणेश चमियाल, होशियार सिंह, देवबहादुर थापा, देवेंद्र पोखरिया, पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक पीएस राणा, हरीश कांडपाल, प्रेम सिंह आदि थे।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें