फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी मार्ग पर यातायात दो घंटे बंद रहा

Mon, 18 Sep 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला नाचनी (पिथौरागढ़)। 
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी मार्ग पर क्वीटी में गिरा हुआ पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
। 
विज्ञापन

क्षेत्र में सोमवार की सुबह तेज अंधड़ के साथ हुई भारी बारिश के दौरान क्वीटी बाजार में ओक का पेड़ एक होटल की छत पर गिरा। इससे होटल को काफी नुकसान पहुंचा है। पेड़ का काफी हिस्सा सड़क पर आ जाने से थल-मुनस्यारी मार्ग सुबह छह से आठ बजे तक यातायात बंद रहा। 

क्षेत्र में कई दिनों बाद सोमवार की सुबह बारिश हुई और तेज अंधड़ चला। इसी दौरान क्वीटी बाजार के स्टेशन में एक पेड़ टूटकर पूरन सिंह रावत के होटल की छत में गिर गया। इससे होटल की छत और दीवारों को नुकसान पहुंचा है। पेड़ का काफी हिस्सा सड़क पर आ जाने से थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग बंद हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश सिंह मेहता और जगदीश द्विवेदी ने मार्ग बंद होने की सूचना लोनिवि को दी। लोनिवि के जेई योगेंद्र चौबे ने तत्काल मजदूर भेजकर सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु किया। लोगों ने पेड़ गिरने से होटल को हुई क्षति का मुआवजा दिए जाने की मांग की। इधर, घाटी वाले इलाकों में बारिश से धान की फसल समेटने में कठिनाई हो रही है। इन दिनों क्षेत्र में धान कटाई का काम चल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात 
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के पास पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर सोमवार की सुबह हिमपात हुआ। मुनस्यारी में सुबह हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। यहां अब धीरे-धीरे पर्यटकों की आवाजाही होने लगी है। उच्च हिमालय की चोटियों पर इससे पहले 30 सितंबर को हिमपात हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें