-गणाई गंगोली के बनकोट में विजेता टीम को ट्राफी देते विधायक फकीर राम टम्टा। संवाद
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। बनकोट में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में असू एकादश बागेश्वर फाइनल जीतकर चैंपियन बना। फाइनल मुकाबले का आनंद लेने के लिए दर्शकों की भीड़ रही।
बनकोट खेल मैदान में फाइनल मुकाबले का शुभारंभ विधायक फकीर राम टम्टा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। फाइनल मुकाबला असू एकादश बागेश्वर और चैलेंजर्स एकादश सेराघाट के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए असू एकादश ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी चैलेंजर्स एकादश 108 रन ही बना सकी और असू एकादश ने छह रन से फाइनल जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। 45 रन बनाकर दो विकेट लेने वाले असू एकादश के प्रदीप कार्की मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में 111 रन बनाकर चार विकेट लेने वाले प्रमोद मैन ऑफ द सिरीज चुने गए। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष गुलशन बनकोटी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर अभिषेक बनकोटी, नीरज बनकोटी, लक्ष्मण बनकोटी, मनीष बनकोटी, दीपक महरा, रघुवीर बनकोटी आदि मौजूद रहे। संवाद