फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लोहाघाट में कलश यात्रा के साथ अष्टम गणेश महोत्सव शुरू

Tue, 15 Sep 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट। नगर में 11 दिवसीय अष्टम गणेश महोत्सव का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। यहां ऋषेश्वर मंदिर से स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार होते हुए रामलीला मैदान तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया और जय गणेश के जयघोष लगाए।
विज्ञापन


पंडित प्रकाश पुनेठा, नवीन बगौली, प्रदीप पांडे और दीपक चंद्र पाठक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मुख्य यजमान मोहन चंद्र पंत सपत्नीक रहे। कलश यात्रा के आगे छलिया नृत्य की टीम चल रही थी। पीछे महिलाएं और पुरुष कलश लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव के दौरान शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन व्यास कमल शिव योगी कर रहे हैं। यहां आयोजन समिति के अमित जुकरिया, राजू गड़कोटी, मनीष जुकरिया, अमित साह, ब्रजेश माहरा, सुभाष बगौली, निर्मल माहरा, दीवान सिंह ढेक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें