अस्कोट बाजार का ट्रांसफार्मर फुंकने से लोग एक सप्ताह से अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। विद्युत विभाग को सूचना मिलने के बाद भी कोई उचित पहल नहीं हो पाई है।
अस्कोट के उप प्रधान कैलाश पाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने से अस्कोट का आधा बाजार के साथ ही देवल और सलमगांव अंधेरे में पड़ा है। बिजली न होने से जहां व्यवसायियों को दिक्कतें आ रही हैं, वहीं बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। बिजली से प्रभावित त्रिलोक राम, वीरजंग पाल, मनोज लुंठी, प्रकाश पाल आदि लोगों ने शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। उधर, विद्युत विभाग के एसडीओ डीएस निर्खुपा का कहना है की इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। दो-तीन दिन के भीतर नया ट्रांसफार्मर लग जाएगा।