फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अस्कोट आईटीआई की कटी बिजली, पढ़ाई हुई ठप

Mon, 09 Mar 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। आईटीआई का बिजली का बिल जमा न करना विद्यार्थियों पर भारी पड़ा है। बिल जमा न करने पर यूपीसीएल ने कनेक्शन काट दिया है इससे मशीनरी के साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई ठप हो गई है। कनेक्शन कटने से अभिभावकों में रोष है।
विज्ञापन

आईटीआई ने यूपीसीएल को बिजली के बिल के 1,96,651 रुपये देने हैं। यूपीसीएल के उप खंड अधिकारी विवेक उपाध्याय ने बताया कि संस्थान ने पिछले वर्ष अगस्त माह से बिजली बिल जमा नहीं किया गया है। ऐसे में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यहां का कनेक्शन काटा गया है।
आईटीआई में बिजली से ही मशीनरी संचालित होती है इनके जरिए विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करते हैं। बिजली कटने से मशीनरी भी ठप हो गई है इससे विद्यार्थी परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कविंद्र सिंह कन्याल ने बताया कि दो दिन पहले बिजली विभाग ने लाइन काट दी। इससे छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान आ गया है। उन्होंने बताया कि विभाग से वार्ता कर शीघ्र लाइन जोड़ने का अनुरोध किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें