फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिले में ठंड बढ़ने के साथ तेज होने लगी धड़कन

Mon, 16 Nov 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में ठंड बढ़ने के साथ लोगों की धड़कन तेज होने लगी है। बीपी के मरीजों में अचानक से उछाल आया है। चिकित्सकों के मुताबिक बीपी बढ़ने से मरीजों में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक, ठंड से शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने से दिल को रक्त शरीर के सभी हिस्सों तक पहुंचाने में अधिक मशक्कत करनी पड़ती है। यही कारण है कि लोगों का बीपी बढ़ने लगा है। बीपी अधिक बढ़ने से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा रहता है। वहीं यह बीमारी किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकती है। चिकित्सकों के मुताबिक, बीपी बढ़ने का कारण खान-पान और हार्मोन में बदलाव भी हो सकता है। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, दो सप्ताह पूर्व तक बीपी बढ़ने से पैदा होने वाली समस्याओं से जूझते हुए 10 से 20 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे थे। अब इनमें खासा उछाल आया है और इनकी संख्या रोजाना 50 से 55 पहुंच रही है। चिकित्सकों के मुताबिक, 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की इनमें संख्या अधिक है।

बचाव-
नियमित रूप से सुबह और शाम बीपी की जांच करें।
सुबह के समय अचानक ठंड में बाहर निकलने से बचें।
शरीर को गर्म रखें, खासकर सिर, हाथ और पैरों को।
नमक का सेवन कम और पानी का सेवन अधिक।
धूम्रपान और शराब के सेवन से बचना आवश्यक।
...........
ठंड में बीपी के मरीज बढ़ने लगते हैं। मरीज को बीपी को नियंत्रित रखने में परेशानी होती है। समस्या पैदा होने पर जांच और चिकित्सक की सलाह जरूरी है।
-डॉ. प्रशांत अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पीएचसी, इग्यारदेवी

........
जिला अस्पताल में रोजाना बीपी और इससे पैदा होने वाली बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुजुर्गों में बीपी की समस्या अधिक है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। -डॉ. डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें