फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला उपवास का किया पारायण

Mon, 16 Nov 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। धोबीघाट के पास पूजा स्थल में बिहार और यूपी की व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारायण किया। इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को महिलाओं ने छठ पूजा के चौथे दिन उषा अर्घ्य पर्व मनाया। तड़के तीन बजे से ही महिलाएं धोबीघाट के पास बने पूजा स्थल पहुंचने लगी थीं। महिलाओं ने सूर्य देव की बहन छठी माता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने सज धज के नयिकी दुल्हिन पर्व के ठेकुआ बनाए, भोरवे में नदिया नहाइब, पहिले पहिले हम कईनी छठी माई के व्रतिया आदि पारंपरिक गीतों के साथ छठी माता की आराधना की। इसके बाद महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। एक-दूसरे को नारंगी सिंदूर लगाकर छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं।
परंपरा के अनुसार महिलाएं उषा अर्घ्य देकर एक-दूसरे को नारंगी सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। छठ पूजा के समापन पर महिलाओं ने वहां पर मौजूद सभी श्रद्धालुओं को ठेकुआ, खस्ता, फल प्रसाद स्वरूप बांटे। इसके साथ ही व्रती महिलाओं ने गुड़, अदरक और पानी ग्रहण कर अपने निर्जला उपवास का पारायण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें