फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: दिल्ली-मुंबई से लेकर पांच राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति, इस अकादमी की तैयारी; जानें तारीख

Fri, 22 Mar 2024 05:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में भाव राग ताल नाट्य अकादमी की ओर से 27 से 31 मार्च तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर और प्रयागराज उत्तरप्रदेश के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
 
विज्ञापन
भाव राग ताल नाट्य अकादमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में भाव राग ताल नाट्य अकादमी की ओर से 27 से 31 मार्च तक टकाना रामलीला मैदान में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर और प्रयागराज उत्तरप्रदेश के कलाकार प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Election 2024: अल्मोड़ा में सीएम का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत, धामी ने जनसभा की; विपक्षी दलों पर कसा तंज
 

विज्ञापन

भाव राग ताल नाट्य अकादमी - फोटो : अमर उजाला
पांच दिवसी कार्यक्रम को लेकर भाव राग ताल नाट्य अकादमी ने तैयारी शुरू कर दी हैं। नाट्य अकादमी के कैलाश कुमार का कहना है कि 12 वर्षों से भारतीय रंगमंच और लोक नाट्य को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कैलाश का कहना है कि भाव राग नाट्य अकादमी पिथौरागढ़ में रंगमंच को बढ़ाने व देशभर के नाट्य कर्मियों को रंगमंच से जोड़ने का प्रयास करती आ रही है। जिससे देश की अलग-अलग संस्कृतियों का उत्तराखंड की संस्कृति से परिचय हो सके। साथ ही उत्तराखंड की लोक संस्कृति को लोग जान सके।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें