फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती मेले की व्यवस्था चाक-चौबंद करें

Tue, 11 Dec 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सेना भर्ती बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते डीएम और सैन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में 24 से 29 दिसंबर तक होने वाली सेना भर्ती मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम सी रविशंकर ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के माध्यम से की जाने वाली तैयारियों एवं कार्यों के संबंध में विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि 20 दिसंबर तक उनकी ओर से जो भी तैयारियां की जाने वाली हैं, वह पूर्ण कर ली जाएं। भर्ती स्थल आर्मी पब्लिक स्कूल परिसर आदि स्थानों पर बैरिकेडिंग, विद्युत व्यवस्था, शौचालय निर्माण के संबंध में ईई लोनिवि को निर्देश दिए कि उक्त सभी व्यवस्थाओं के लिए अग्रिम रूप से उन्हें धनराशि उपलब्ध करा दी गई है, प्रत्येक दशा में 22 दिसंबर तक बैरिकेडिंग आदि का कार्य सेना की आवश्यकतानुसार करना सुनिश्चित करें।

कहा कि आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालयों के निर्माण को ईओ पालिका से समन्वय स्थापित कर लिया जाए। उन्होंने मोबाइल टायलेट लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में ब्रिगेडियर रंजन मलिक, एडम कमांडेंट कर्नल वीएन सहाय, ले. कर्नल गोपाल मेहरा, एडीएम आरडी पालीवाल, एसडीएम सदर एसके पांडेय, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, अध्यक्ष व्यापार संघ शमशेर महर, सचिव होटल एसोसिएशन राकेश देवलाल आदि थे।
विज्ञापन


दलालों से रहे सावधान
पिथौरागढ़। बैठक में डीएम ने कहा कि अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जालसाजी या दलालों के बहकावे में न आएं और न किसी प्रकार के नशीले पदार्थ आदि का सेवन ही करें। उन्होंने अधिकारियों को साइनेज बोर्ड तैयार कर अभ्यर्थियों के ठहरने वाले स्थान होटल, बारात घर आदि में लगाने के निर्देश दिए। 119 इंडिपेंडेंट बिग्रेड के कमांडर ब्रिगेडियर रंजन मलिक ने भर्ती संपन्न कराने के लिए सेना और प्रशासन के संबंधित विभागों का सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा।

अभ्यर्थियों के ठहरने, उनके भोजन की व्यवस्थाएं करें
पिथौरागढ़। डीएम ने भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों के ठहरने, उनके भोजन आदि के संबंध में एसडीएम सदर को पर्याप्त संख्या में होटल, सामुदायिक भवन, बारात घर आदि स्थानों को चिन्हित कर उनमें व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ और एआरएम को वाहनों की अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने एवं टैक्सी वाहनों में किराया सूची चस्पा करने के भी निर्देश दिए। कहा कि अभ्यर्थियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, एक चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों की तैनाती करने को भी कहा।

सुबह सात बजे बाद भर्ती स्थल पर प्रवेश निषेध
पिथौरागढ़। भर्ती निदेशक संदीप मदान ने बताया कि अभ्यर्थियों का भर्ती स्थल पर सुबह साढ़े चार बजे प्रवेश होगा। सात बजे बाद किसी भी अभ्यर्थी को अंदर नहीं आने दिया जाएगा। अभ्यर्थी को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाने हैं। भर्ती स्थल पर ड्रग चेकिंग सेंटर भी खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें