फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त अभ्यास के दौरान लिया कमांडो प्रशिक्षण

Thu, 18 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारत और नेपाल के सैनिकों ने संयुक्त अभ्यास के दौरान कमांडो प्रशिक्षण लिया। आज जारी अन्य गतिविधियों में सैनिकों ने बैलेंस बनाने के तरीके सीखे और इसका प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


दोनों देशों की सेनाओं के जवान विशेष रूप से आपदा प्रबंधन और आतंकवाद से निपटने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। 21 फरवरी तक चलने वाले अभ्यास के दौरान दोनों देशों के जवान आपसी तालमेल से प्रशिक्षण को अंजाम दे रहे हैं।

सूर्य किरण 9 नाम से संचालित किए जा रहे इस अभ्यास में दोनों देशों के 600 जवान भाग ले रहे हैं। जवानों ने दीवार लांघना, कठिन चट्टानों पर चढ़ना, फायरिंग का अभ्यास किया। सेना के वरिष्ठ अधिकारी समय समय पर प्रशिक्षण का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन


अभ्यास के लिए रोज का शेड्यूल पहले से ही तय किया गया है। इसी शेड्यूल के अनुसार दिनभर की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सुबह के समय सैनिक संयुक्त रूप से पीटी करते हैं। कमांडो प्रशिक्षण को आतंकवाद नियंत्रण के लिए दिया जाता है। दोनों देशों की सेनाओं के संयुक्त अभ्यास समय समय पर होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें