फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर मार्केट के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शेयर मार्केट में पैसे लगाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले 2500 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस और एसओजी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम लंबे समय से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ और बेड़ीनाग में पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के होशियार सिंह ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि प्रकाश उपाध्याय निवासी ग्राम रजगोड़ा पोस्ट ऑफिस भातड़ थल ने शेयर मार्केट में निवेश कर ज्यादा लाभांश और दोगुने पैसे देने की जुबानी गारंटी देकर 11 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 420/506 में मुकदमा दर्ज किया।
कोतवाली पिथौरागढ़ और एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सर्विलांस की मदद से प्रकाश उपाध्याय को बेड़ीनाग से गिरफ्तार कर लिया। प्रकाश उपाध्याय के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में पांच मुकदमे और थाना बेड़ीनाग में एक मुकदमा पंजीकृत है। उस पर 2500 का इनाम रखा गया था। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी बदल रहा था ठिकाने
पिथौरागढ़। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी प्रकाश उपाध्याय बार-बार ठिकाने बदल रहा था। उसे पकड़ने में पुलिस टीम को कड़ी मशक्कत के बाद सफलता हासिल हुई।
25 करोड़ से अधिक के गबन में अब तक सात गिरफ्तार
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में शेयर मार्केट, गैस एजेंसी, इंश्योरेंस के नाम पर लंबे समय से लोगों के रुपयों का गबन किया जा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच तो पता चला कि 25 करोड़ से अधिक रुपये का गबन किया गया है।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि गबन के मामले में पुलिस अब तक धर्मेश जोशी निवासी- भदेलवाड़ा ( ऐंचोली), कमलेश सिंह वल्दिया निवासी आठगांव शिलिंग महर खोला, तनुजा जोशी निवासी सिलपाटा, पंकज शर्मा निवासी खड़कोट, केवलानंद पुनेठा निवासी सिलपाटा, चंद्र प्रकाश पुनेठा निवासी पिथौरागढ़, प्रकाश जोशी निवासी धारापानी चंडाक को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
निवेशकों ने जताया पुलिस का आभार
पिथौरागढ़। करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता निवेशकों में खुशी है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी लोकेश्वर सिंह, एसओजी प्रभारी प्रकाश पांडे का आभार प्रकट किया। निवेशकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसपी लोकेश्वर सिंह को बुके भेंटकर सम्मानित किया। वहां रमेश सिंह, सुमन, भावना जोशी, हेमलता, होशियार सिंह, लक्ष्मी देवी, राजेंद्र कोरंगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें