फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तहसीलदार से अभद्रता पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तहसीलदार ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पर कार्यालय में आकर गालीगलौज करने, सरकारी दस्तावेज फाड़ने और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार वतन गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज शाह अपने कुछ साथियों के साथ कार्यालय में आए। इस दौरान वह मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। ऐसा करने से मना करने पर वह भड़क गए और गाली-गलौज के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की की कोशिश करने लगे।
इस पर कार्यालय में मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उन्हें बाहर निकाला। तहसीलदार गुप्ता ने कोतवाली में क्षेत्र पंचायत सदस्य पर गालीगलौज करने और सरकारी दस्तावेज को नुकसान पहुंचाने, धक्का-मुक्की करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

तहसीलदार के साथ अभद्रता और धक्कामुक्की के विरोध में तहसील के सभी कर्मचारी मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। बाद में उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।
इस मौके पर तहसीलदार के साथ रजिस्ट्रार कानूनगो दीपक कुमार, पेशकार योगेश कार्की, राजस्व निरीक्षक जगदीश परिहार, युवराज गोस्वामी, पारस कन्याल, शैलेंद्र सिंह, रक्षित, हेमंत कुमार, संजय खड़ायत, राहुल खाती, सूर्यप्रकाश पांडे, लक्ष्मी शंकर थावल, बालम सिंह आदि मौजूद रहे।
कोतवाल नरेश कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नीरज शाह को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धारा 11/26, 221/351(3)/352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य शाह ने लगाया फंसाने का आरोप
क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज शाह ने बताया कि क्षेत्र की सड़क, पेयजल सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व में पत्र दिया गया था। समस्याओं के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं होने पर वह तहसीलदार कार्यालय में गए थे। उन्होंने बताया कि तहसीलदार ने उनका मोबाइल छीन लिया और कार्यालय से बाहर कर दिया। इसकी सूचना 112 हाईवे पेट्रोलिंग टीम को भी दी। उन्होंने कहा कि झूठी प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने इसकी तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें