चंपावत। लोहाघाट स्थित गोरखा नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन के निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 2.83 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रथम चरण में 1.13 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी हो गई है।
डीएम मनीष कुमार ने कहा कि आंबेडकर भवन के निर्माण से क्षेत्रीय नागरिकों को सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच उपलब्ध होगा। यह भवन सामाजिक कार्यक्रमों और बैठकों के आयोजन में सहायक होगा। साथ ही अनुसूचित वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों, योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने का केंद्र बनेगा।